Site icon Grand Gumber News

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज एवं एकता महिला समिति ने किया वस्त्र एवं फल का वितरण।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज एवं एकता महिला समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों को वस्त्र एवं खाद्यान्न सामग्रियो का वितरण किया गया। गरीबों एवं जरूरतमंदों को वस्त्र एवं फल वितरण करने पहुंचे यादव समाज के अध्यक्ष और एकता महिला यादव समिति की अध्यक्ष ने बताया कि वे लोग जरूरतमंद लोगों को कई वर्षों से फल एवं वस्त्र वितरण करते आ रहे हैं।

इसी क्रम में इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज की ओर से गरीबों एवं जरूरतमंदों को फल और वस्त्र का वितरण किया जा रहा है। यादव समाज ने इसकी शुरुआत गौ माता को फल एवं बिस्कुट खिलाकर किया। इसके साथ ही रेलवे क्षेत्र के तमाम मंदिरों और रेलवे स्टेशन के आसपास फल एवं वस्त्र का वितरण किया गया।

Exit mobile version