Site icon Grand Gumber News

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में जगह-जगह मटकी फोड़ का हुआ आयोजन ,युवाओं की टोली ने समूह में खुशी और उमंग के साथ फोड़ी मटकी…

बिलासपुर– शनिवार को देशभर के साथ बिलासपुर में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखी गई के अवसर पर परंपरा के अनुसार इस दिन मटकी फोड़ने को लेकर उत्साह उमंग दिखाई देता है जो शनिवार को भी नजर आया। शहर के विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़ने के लिए मटकी बांधे गए और युवाओं की टोली ने नाचते गाते हुए इन मतकियों को फोड़ा युवाओं की टोली सुबह से ही शहर में घूम-घूम कर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन कर रही थी बिलासपुर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का विभिन्न स्थानों में भी आयोजन किया गया जिससे पूरे शहर में धार्मिक वातावरण दिनभर नजर आया भारत धार्मिक आस्था वाला देश माना जाता है और त्योहारों को यहां श्रद्धा और खुशियों के साथ मनाया जाता है ऐसे में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम और लोगों में उत्साह स्वफुरत देखने को मिला

Exit mobile version