Site icon Grand Gumber News

श्री खाटू श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर मसानगंज के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

श्री खाटू श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर मसानगंज से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं बच्चे और पुरुष खूब उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए मनमोहक झांकी प्रस्तुत की।

श्री खाटू श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर में 350 किलो चांदी से प्रतिमा निर्मित है, उसी के स्थापना दिवस पर यहां भव्य शोभा यात्रा आयोजित की गयी और पिछले 24 वर्षों से इसी तरह उत्साह के साथ मिल जुलकर बाबा श्याम की शोभा यात्रा निकाली जा रही है।

Exit mobile version