Site icon Grand Gumber News

श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में नवरात्री पर विशेष पुजा…

श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मन्दिर में चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर बिलासपुर शहर एवं विश्व कल्याण के लिए श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है।पीठाधीश्वर आचार्य डाॅ. दिनेश महाराज ने बताया कि इसी कड़ी में नवरात्रि के प्रत्येक दिन माँ श्री ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी का पूजन श्रृंगार भिन्न-भिन्न देवियों के रूप में किया जा रहा है, एवं प्रातः कालीन श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, श्री महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती देवी का श्रीसूक्त षोडश मंत्र द्वारा दूधधारियापूर्वक अभिषेक, परमब्रह्म मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का श्रृंगार,पूजन, सिद्धिविनायक जी का पूजन श्रृंगार किया गया।


श्री पीतांबरा पीठ कथा मंडप से कथा व्यास आचार्य श्री मुरारी लाल त्रिपाठी राजपुरोहित कटघोरा ने बताया कि भगवत कृपा सदैव मार्ग प्रशस्त करती है।प्रसंग के दौरान बताया कि तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी का वृत्रासुर को वरदान देना, भागवत महापुराण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भागवत कथा का आनंद ले रहे हैं एवं भगवान की भक्ति में लीन हो रहे हैं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के राजकीय अतिथि महामण्डलेश्वर श्री 1008 श्री स्वामी मनमोहनदास जी महाराज राधे राधे बाबा इंदौर संयुक्त मंत्री – अखिल भारतीय संत समिति, आज पीतांबरा पीठ पहुंच कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं भक्तों को जीवन के कठिन मार्ग में चलने के लिए मार्ग प्रशस्त कर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किये।

Exit mobile version