Site icon Grand Gumber News

श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा आयोजन, शनिवार को हुई प्रेसवार्ता, वीआईपी आगमन की संभावना, व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद

बिलासपुर शहर में पहली बार श्री प्रेम सेवा परिवार के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं भजन गायिका सुश्री जया किशोरी जी की तीन दिवसीय भजन संध्या एवं कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर शनिवार को शहर में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें आयोजकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।प्रेसवार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में जया किशोरी जी अपने प्रवचनों और भजनों के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक भाव से जोड़ेंगी।

कथा और भजन संध्या के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता, संस्कार और भक्ति भाव का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस आयोजन में बिलासपुर सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।आयोजकों ने यह भी जानकारी दी कि कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों और वीआईपी के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री प्रेम सेवा परिवार का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।

Exit mobile version