Site icon Grand Gumber News

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालु अयोध्या रवाना,बिलासपुर संभाग से 850, जिले से 225 श्रद्धालु हुए शामिल

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार को बिलासपुर से भारत गौरव ट्रेन 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम रवाना हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।इस अवसर पर मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, पूर्व महापौर वाणी राव, नगर निगम सभापति विनोद सोनी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर का भी दर्शन करेंगे।योजना के तहत श्रद्धालुओं को आने-जाने, ठहरने, भोजन, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित पूरा पैकेज उपलब्ध कराया गया है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version