Site icon Grand Gumber News

श्री रावतपुरा सरकार भक्त मंडल ने मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व, संगीत में सुंदरकांड पाठ का आयोजन,भजन कीर्तन भी किया गया

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार भक्त मंडल , बिलासपुर द्वारा दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर , जेल रोड , बिलासपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ।

जिसमें शाम को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ व भजन कीर्तन श्रीप्रकाश तिवारी द्वारा किया गया तत्पश्चात श्री सदगुरु देव भगवान के पादुका का महा अभिषेक व पूजन कर आरती की गई एवं अंत में सभी भक्तों ने भंडारा प्रसादी ग्रहण किया।

यह भव्य कार्यक्रम धर्मेंद्र टेंभुर्णिकर एवं विनोद शर्मा जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ ।

इस कार्यक्रम में प्रवीण शुक्ला , सुरेश सिंह , अनुराधा सिंह , मधु सूद ,करुणा वर्मा , सरिता मिश्रा , गीता बल्लेवार , विजय स्वर्णकार , प्रदीप तिवारी , प्रवीण कोचर , संदीप शुक्ला , मनोज शुक्ला , राजेश पांडे , दिलीप तिवारी एवं बिलासपुर जिले के भक्तगण सपरिवार उपस्थित रहे।

Exit mobile version