Site icon Grand Gumber News

श्री रुद्र रुद्राक्ष महायज्ञ: शिवमहापुराण कथा और 51 कुंडी यज्ञ का भव्य आयोजन

श्री रूद्र रुद्राक्ष महायज्ञ श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन स्वयंभू महादेव मोहभट्टा में किया जा रहा है। बिलासपुर में वृह्द रूप में विशाल आयोजन किया गया है। जिसमें श्री 51 कुंडी श्री रुद्राक्ष महायज्ञ शिव महापुराण कथा पंचमुखी रूद्र शिवलिंग दर्शन किया जाएगा। जिसमें लाखों भक्त रोजाना शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पाएंगे। रुद्राक्ष महायज्ञ में विशेष रूप से वृंदावन से स्वामी रामगोपाल जी महाराज का आगमन हुआ है।

जो श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे शुक्रवार को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और मुख्ययजमान ओमप्रकाश बंसल की उपस्थिति में ध्वजारोहण और भूमि पूजन किया गया। शीतला माता मंदिर से 25 फुट लंबा ध्वजारोहण यात्रा निकाली गई।

इस ध्वज यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं बहने शामिल हुई और सनातन धर्म की ध्वजा को लहराते हुए राष्ट्रीय संत श्री राम गोपाल महाराज वृंदावन मथुरा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसके बाद 18 फरवरी से 26 फरवरी तक कथा सुनाई जाएगी।

Exit mobile version