28.7 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

संकुल केंद्र हाईस्कूल खोखसा एवं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह

आज संकुल केन्द्र खोखसा में वार्षिकोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजित किया जिसमें संकुल के सभी स्कूलों के शिक्षक एवं बच्चे शामिल हुये बच्चों ने बहुत ही उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया बच्चों को ग्रामीण एवं शिक्षकों के तरफ से पुरसस्कृत किया साथ ही शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र पेन और शील्ड से से पुरसस्कृत किया गया जिसमें सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की सौजन्य से शिक्षकों को सम्मान में शील्ड को अपने तरफ से देने और सभी शिक्षकों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित id कार्ड वितरण करने का पहल किया जो कि बहुत ही सराहनीय पहल है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम डी दीवान विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रविंद्र राठौर प्रांताध्यक्ष सहायक शिक्षक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन छत्तीसगढ़,श्रीमती पूर्णिमा सिंह जनपद सदस्य कार्यक्रम की अध्यक्ष श्री आकाश सिंह राजपूत सरपंच ग्राम पंचायत खोखसा, श्री कुंजन सिंह केंवट उप सरपंच, कार्यक्रम के संयोजक श्री रामेश्वर प्रसाद आदित्य शैक्षिक समन्वयक खोखसा,श्री रामनाथ दिवाकर प्रधान पाठक, श्री शिव सिंह सिदार, श्रीमती मधु शुक्ला, श्रीमती उमा पांडे,श्रीमती नीता राठौर, श्रीमती सुमन देवी साहू सभी प्रधान पाठकों के साथ ही संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, नाटक, कविता पाठ एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके कौशल विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।शिक्षा अधिकारी ने वार्षिकोत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंच पर प्रस्तुति देना बच्चों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और रचनात्मक सोच को विकसित करता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की रुचियों को समझें और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करें।कार्यक्रम के दौरान सम्मान पाकर शिक्षकों में उत्साह और गर्व का भाव देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत से ही विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। समूचा आयोजन अनुशासन, उत्साह और सकारात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles