Site icon Grand Gumber News

संचालक डॉ. पैकरा का सिम्स में औचक निरीक्षण रजत जयंती समारोह में हुए शामिल, छात्रों से की बातचीत

चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. यू.एस. पैकरा ने आज सिम्स बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निःशुल्क दवा वितरण केंद्र, आपातकालीन विभाग और भर्ती वार्डों का निरीक्षण करते हुए मरीजों से उपचार संबंधी जानकारी ली।डॉ. पैकरा सिम्स के रजत जयंती समारोह में भी शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से अध्ययन और हॉस्टल सुविधाओं पर चर्चा की तथा वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे पर विभागीय फैकल्टी और पीजी छात्रों से मुलाकात की। निरीक्षण और कार्यक्रम के दौरान सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति समेत अन्य अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Exit mobile version