28.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

संत गुरु घासीदास जयंती पर निकले अनुशासित पथ संचलन ने तारबाहर क्षेत्र में सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का मजबूत संदेश

बिलासपुर। संत गुरु घासीदास जयंती के शुभ अवसर पर सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से वंदे मातरम् मित्र मंडल द्वारा रविवार को भव्य पथ संचलन एवं संगठन गढे चलो कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत आत्मानंदी स्कूल, इंदिरा कॉलोनी, तारबाहर से की गई। यहां से पथ संचलन ने संगठित रूप में आगे बढ़ते हुए क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।

आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और उद्देश्य और मजबूत हुआ। पथ संचलन में सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों ने केसरिया रंग की जैकेट पहन रखी थी। हाथों में लाठी लिए अनुशासित पंक्तियों में चलते प्रतिभागियों का दृश्य आकर्षक और प्रेरणादायक रहा, जिसे देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अनुशासन और एकरूपता इस पथ संचलन की विशेष पहचान रही।

सभी प्रतिभागी तय अनुशासन का पालन करते हुए एक लाइन में चलते नजर आए, जिससे एकता, संगठन और सामूहिक शक्ति का संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया। वंदे मातरम् मित्र मंडल द्वारा आयोजित यह पथ संचलन समाज में एकता और भाईचारे की मिसाल के रूप में देखा गया।

प्रदेश अध्यक्ष वन्देमातरम मित्र मंडल महेन्द्र जैन ने बताया कि संत गुरु घासीदास के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर तारबाहर स्थित शीतला माता मंदिर समिति द्वारा पथ संचलन में शामिल लोगों का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला कार्यक्रम बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles