Site icon Grand Gumber News

संदेह मात्र पर सुरेंद्र पाल ने किया कुल्हारी से वार, हत्या के आरोप में अब हुआ गिरफ्तार।

गतौरा स्थित क्लीन कोल्ड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में ढेका निवासी सुरेश पाल काम करता था, जिसे डीजल चोरी के आरोप में निकाल दिया गया। उसे संदेह है कि इसकी शिकायत जितेंद्र बघेल ने की है। इसलिए 25 अगस्त की रात जब जितेंद्र बघेल अपने साथी विजय और अनिल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी से घर लौट रहा था तो रास्ते में रेलवे ओवरब्रिज गतौरा के पास सुरेश पाल मिला, जिसने उसे काम से निकलवाने की बात कह कर हाथ में रखे कुल्हाड़ी से जान लेने की नीयत से हमला कर दिया। इस हमले में जितेंद्र बघेल के बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी। किसी तरह जान बचाकर यह लोग थाने पहुंचे। मस्तूरी थाने में शिकायत के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सुरेश पाल अपने रिश्तेदार के घर पर छुपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जिसके पास से कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version