Site icon Grand Gumber News

संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण

संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् राष्ट्र गान ’’जन-गण-मन’’ गाया गया। इस मौके पर उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा और श्री अखिलेश साहू सहित संभागायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। कमिश्नर द्वारा अपने निवास कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया।

Exit mobile version