Site icon Grand Gumber News

संभागायुक्त भीम सिंह को दी गई विदाई….बने श्रमायुक्त

बिलासपुर /संभागायुक्त भीम सिंह को आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाव-भीनी विदाई दी गई। गौरतलब है कि बीते दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में संभागायुक्त भीम सिंह को श्रमायुक्त बनाया गया है। विदाई समारोह में कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा भीम सिंह को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विदाई समारोह में भीम सिंह ने कहा कि इस अल्प अवधि में संभागायुक्त के रूप में कार्य का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। आप लोगों के साथ कार्य करते हुए मुझे भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। इस दौरान सभी स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित संभागायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version