32.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

संभागायुक्त सुनील जैन ने ली राजनीतिक दलों की बैठक, छूटे मतदाताओं का नाम जुड़वाने में मदद करें बीएलए

चुनाव आयोग के रोल आब्जर्वर एवं संभागायुक्त सुनील जैन ने एसआईआर को लेकर मंथन सभाकक्ष में राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य त्रुटिरहित एवं स्वच्छ मतदाता सूची तैयार किया जाना है। एक भी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए तथा कोई भी अपात्र मतदाता का नाम इसमें जुड़ना नहीं चाहिए। इसे देखना एवं निगरानी करना चुनाव आयोग के साथ-साथ राजनीतिक दलों की भी जिम्मेदारी है। इसलिए बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आग्रह उन्हें किया गया। बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित भाजपा, कांगेेस, बसपा, माकपा और आप राजनीतिक दल के पदाधिकारी मौजूद थे।

संभागायुक्त श्री जैन ने बैठक में अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। जिसके अनुसार बिलासपुर जिले के अंतर्गत पेण्ड्रा एवं पथरिया सहित कुल 2028 मतदान केन्द्रों में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 667939, कुल महिला मतदाताओं की संख्या 644230, तृतीय लिंग 54 मिलाकर कुल 13,12,223 मतदाता दर्ज है। मतदाता सूची में से मृत्यु 71769, स्थानांतरण 169397, अनुपस्थित 102471, पूर्व से दर्ज 17727 एवं अन्य कारणों से 2183 कुल 363547 मतदाता कम हुए हैं। रोल आब्जर्वर ने अवगत कराया कि निर्वाचक नामावली में कुल जनसंख्या का 62 से 63 प्रतिशत मतदाता होने चाहिए जो कि वर्तमान में 61 प्रतिशत से अधिक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles