30.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने संयुक्त रूप से भारत बंद का आव्हान किया था ,ट्रेड यूनियन कौंसिल

संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने संयुक्त रूप से भारत बंद का आव्हान किया था ,ट्रेड यूनियन कौंसिल

बिलासपुर और किसान संगठनों ने आज नेहरू चौक में धरना -प्रदर्शन किया गया ,जिसका ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) ने धरना का समर्थन किया और कांग्रेसजन शामिल हुए ,जिसमे मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,पूर्व विधायक शैलेश पांडेय,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर राजेश पांडेय,प्रमोद नायक, राकेश शर्मा, पंकज सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रवक्ता ऋषि पांडेय, पिंकी बतरा, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन,विनोद साहू, मोती ठारवानी, चित्रकान्त श्रीवास, राजेश जायसवाल,सीताराम जायसवाल, रामदुलारे रजक,जगदीश कौशिक, गणेश रजक, अनिल शुक्ला, रमाशंकर बघेल, बद्री यादव, दिलीप पाटिल,शिशिर कश्यप,राज कुमार कश्यप,श्याम पटेल,अनिल यादव,दिनेश सूर्यवंशी,राजेश ताम्रकार,मनोज सिंह,अजय काले,अनिल यादव,शुभ लक्ष्मी सिंह आदि शामिल हुए।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि आजादी 77 वर्ष बाद देश के अन्न दाताओ को अपने अधिकार के लिए आंदोलन करना पड़ रहा और केंद्र की मोदी सरकार उनसे बातचीत करने के बजाए उनके रास्ते मे कील ठोक रही है ,नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ स्वामीनाथन और किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारतरत्न देती है वही किसानों को उनके अधिकार से वंचित कर किसानों को मजदूर बनाना चाहती है ,कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण का अधिकार दिया ,कांग्रेस ने समर्थन मूल्य दिया, कांग्रेस ने किसानों की ऋण माफी की जैसे मुद्दों को किसान चाहता है पूरे देश मे लागू हो पर नरेंद्र मोदी सरकार चाहती है कि देश का किसान 5 किलो चावल में आ जाये और उनकी जमीन उद्योगपति हथिया ले , विजय पांडेय ने कहा कि जब तक धरती में किसान है तभी तक जीवन है नही तो जनता भूख से मर जाएगी , विजय पांडेय ने कहा कांग्रेस आम जनता के साथ है किसान,मजदूर ,गरीबो की हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और एक दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की समस्या सुननी पड़ेगी और मानना पड़ेगा।

ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles