Site icon Grand Gumber News

संसद में राहुल के हिंदू विरोधी बयान से देश भर में उबाल, बिलासपुर में भी भाजपा और हिंदू वादी संगठनों ने किया राहुल का पुतला दहन।

सोमवार को संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं पर दिए गए बयान का बीजेपी, वीएचपी सहित कई हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने कहा था कि जो खुद को हिंदू कहते हैं, वह दिन भर आतंक फैलाते हैं। पुराना बस स्टैंड में भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू संगठनों ने मिलकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया और कहा कि राहुल का हिन्दू विरोधी बयान कांग्रेस की मानसिकता को दिखाता हैं।

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले को लातों से पीटना शुरू किया इस पर पुलिस आग बुझाते और पुतले को लूटने प्रयास करती रही, झूमाझटकी के बीच राहुल का पुतला जलाने में कार्यकर्ता सफल हुए। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने राहुल गांधी के बयान पर जमकर अपना आक्रोश जताया। सबका मानना है कि अधिक जोश में राहुल गांधी ने मुसीबत मोल ले लिया है जिन्हें पूरे देश में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version