Site icon Grand Gumber News

सकरी क्षेत्र में चला निगम का बुलडोजर, धराशाई हुए अवैध निर्माण पिछले कुछ महीनो से नगर निगम का जारी है अवैध निर्माण के खिलाफ अभिया

नगर निगम के द्वारा अवैध निर्माण पर लगातार अभियान चलाकर उन्हें धराशाई किया जा रहा है शनिवार को भी सकरी क्षेत्र में ऐसा ही नजारा नजर आया। जहां अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने बुलडोजर एक्शन किया है दरअसल वार्ड क्रमांक एक में पिछले काफी समय से नगर निगम को अवैध निर्माण की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद नगर निगम के द्वारा इन्हें नोटिस भी जारी किया गया परंतु उनके द्वारा तय समय सीमा पर वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद नगर निगम के द्वारा शनिवार को या कार्रवाई की गई है हालांकि जब नगर निगम अमला यहां अवैध निर्माण केखिलाफ अभियान छेड़ने पहुंचा तो अवैध निर्माण कर्ताओं के साथ नगर निगम के अधिकारियों की बहस भी हुई लेकिन शासकीय काम होने की वजह से नगर निगम ने अपना अभियान जारी रखा और अवैध निर्माण को धराशाई कर दिया लगभग 20 से 25 अवैध निर्माण को तोड़ा गया है नगर निगम द्वारा पिछले कुछ महीनो से लगातार अवैध निर्माण को लेकर अभियान चलाते हुए लोगों को नियम के साथ निर्माण करने की समझाइस दी जा रही है ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले समय में नगर निगम के द्वारा इसी तरह से अभियान चलाते हुए शहर में नियम के साथ चलने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Exit mobile version