Site icon Grand Gumber News

सकरी थाना क्षेत्र स्थित गोकुलधाम में बीती रात एक युवक ने की आत्महत्या।

सकरी थाना क्षेत्र स्थित गोकुलधाम में बीती रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का नाम धर्मेंद्र उर्फ मोनू यादव है। मृतक लिमहा मुंगेली जिला का रहने वाला है। वह पिछले दस सालों से गोकुलधाम स्थित अलग अलग डेयरी संचालकों के यहां काम कर रहा था। पिछळे कुछ सालों से गोगुलधाम स्थित साहिल की डेयरी में काम कर रहा था। बहरहाल खबर मिलने के बाद सकरी पुलिसर घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल और मर्ग की कार्रवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार बीती रात गोकुलधाम में एक युवक ने फांसी लगाकर खुद को मार डाला है। घटना के समय मृतक युवक का परिवार गांव गया हुआ था।

लोगों ने बताया कि मृतक युवक का नाम धर्मेन्द्र ऊर्फ मोनू यादव है। धर्मेन्द्र मूल रूप से मुंगेली जिला स्थित लिमहा गांव का रहने वाला है। लोगों से यह भी जानकारी मिली कि धर्मेन्द्र के पिता का नाम राम आसरा यादव है। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके पिता को फोन पर दिया है। वह देर रात गोकुलधाम पहुंच गया है।मृतक के पिता ने घटना को लेकर किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया है। लोगों ने बताया कि धर्मन्द्र पिछळे दस सालों से गोकुलधाम क्षेत्र में अलग अलग डेयरी में काम कर रहा था। पिछले कुछ सालों से वह साहिल की डेयरी में काम पर था।

Exit mobile version