Site icon Grand Gumber News

सकरी नेचर सिटी में ऑनलाइन लोन घोटाला,73 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया

सकरी नेचर सिटी के मेडिकल व्यापारी राजेश पांडेय के साथ जिग्नेश त्रिवेदी एवं उसके साथियों द्वारा बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। राजेश पांडेय ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2024 में उन्हें कम ब्याज पर पीएम समृद्धि योजना के तहत 50 लाख से अधिक का लोन दिलाने का झांसा दिया गया।पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने पहले लोन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने को कहा और इसके बाद बार-बार अलग-अलग शुल्क वसूल किए। 14 फरवरी 2024 को प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में 19,900 रुपए, 16 फरवरी को इंसोरेंस चार्ज के रूप में 35,700 रुपए, और अन्य कई माध्यमों से कुल 73,23,291 रुपए से अधिक की रकम ली गई।राजेश पांडेय ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने बार-बार अलग-अलग बहाने बनाकर पैसा लिया, लेकिन कोई लोन राशि प्रदान नहीं की और ना ही भुगतान वापस किया। जब पीड़ित ने पैसे मांगने की कोशिश की, तो आरोपी ने और शुल्क लेने की धमकी दी।पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत थाना सकरी में दर्ज कराई। पुलिस द्वारा जांच के दौरान आरोपी की पहचान जिग्नेश त्रिवेदी एवं उनके साथियों के रूप में की गई है।

Exit mobile version