सकरी पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके पास से 800 नग नाइट्रोसन और 10 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 80 हजार रुपए है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अटल आवास सकरी निवासी पिंटू उर्फ विशेष टंडन नशे का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने उसके घर पर रेड किया तो पता चला कि विशेष टंडन अपने साथी बादशाह उर्फ इरफान खान निवासी नारियल कोठी के साथ मिलकर नशीली टैबलेट का कारोबार करता है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
सकरी पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले सप्लायर को गिरफ्तार कर उससे बरामद किए 800 नग नाइट्रोसन सहित नशीली दवाएं।

