Site icon Grand Gumber News

सकरी में एक ही परिवार के भाई-भाई के झगड़े में परिवार के एक सदस्य की जान, आरोपी हुआ गिरफ्तार।

थाना सकरी अंतर्गत ग्राम सूर्यवंशी मुहल्ला में एक ही परिवार में पारिवारिक झगड़े में एक की जान चली गयी। शिकायत के बाद आनन फानन में सकरी पुलिस ने मामले के सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर जिले में दो दिन में एक साथ चार मर्डर और अलग अलग क्षेत्रों में हुई चाकूबाजी की घटनाओं के बाद पुलिस की पुलिसिया व्यवस्था की पोल खुल गयी है। सरकंडा, सीपत और अब सकरी क्षेत्र में एक ही परिवार के भाई-भाई के झगड़े में परिवार के एक सदस्य की जान चली गयी। घटना के संबंध में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की देर रात एक ही परिवार के राजेश सूर्यवंशी योगेश सूर्यवंशी और रामकुमार सूर्यवंशी ने मिलकर पिट पीटकर रामायण सूर्यवंशी को मौत के घाट के उतार दिया। जानकारी पाकर मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा, वही सूचना के बाद आरोपियों के घर में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बहरहाल पुलिस ने शिकायत के बाद मौके से सारे हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। जिस तरह से हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं अचानक से बढ़ी है उससे पूरे बिलासपुर जिले वासी दहशत में है। पुलिस अपने पुलिसिंग और पुलिसिया व्यवस्था को लेकर सवालों के कठघरे में है। भले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन जिस तरह से हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं हुई है उससे निश्चित ही पुलिस की पुलिसिया व्यवस्था की पोल खुल गयी है।

Exit mobile version