Site icon Grand Gumber News

सक्ति जिले के आमदुला गांव में धान लेने जा रहे ट्रैक्टर में अचानक लगी आग, घटना की सूचना पर मालखोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची

सक्ति जिले में धान लेने के लिए निकला एक ट्रैक्टर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गया। यह घटना मालखोदा थाना क्षेत्र के आमदुला गांव की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर गांव से धान लाने के लिए निकला ही था कि अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेज़ी से फैली कि पूरा ट्रैक्टर आग की लपटों में घिर गया और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गया।घटना के दौरान ग्रामीणों और किसानों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन को बचाया नहीं जा सका। आग लगने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और गांव में दहशत का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी, जिस पर मालखोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायज़ा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और किसान वर्ग में भी चिंता का माहौल है।

Exit mobile version