Site icon Grand Gumber News

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से आ रही बडी खबर,भतीजे ने किया, चाचा पर प्राणघातक हमला,

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी में भतीजे ने चाचा पर प्राणघातक हमला किया है घायल व्यक्ति का नाम कार्तिक दास बैरागी है।वही हमले के बाद घायल कॊ गम्भीर हालत मे इलाज के लिए डभरा हास्पिटल लाया गया ,! ,जहां से उसके गम्भीर हालत को देखते हुए ,रायगढ़ रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि घटना फरसवानी तलाब पार के पास की है।जहां कार्तिक दास बैरागी रोज की तरह RKM पावर प्लांट ड्यूटी जाने के लिए निकला था।तभी फरसवानी के तालाब पार के पास आरोपी तेजेश्वर दास बैरागी ने टंगीया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।जिसके बाद आरोपी घटना कारित कर मौके से फरार हो गया।मामले की जानकारी लगते ही डभरा पुलिस को परिजनो ने सुचना दी।जबकि डभरा पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है।

Exit mobile version