सडको के गड्डे नही भरे जाने से राहगीर परेशान जिम्मेदार विभाग नही दे रहा ध्यान
देवरी मोड़ से खोरसी तनौद भुईगांव 13 किलोमीटर तक पहुंच मार्ग की सड़को पर बड़े-बड़े हो चुके है गड्डे को अगर समय रहते भाभस से नहीं भरा गया तो खोरसी बाजार चौक बड़े बड़े गड्ढे में बड़ी हादसा हो सकती है। इस मार्ग में बडे़-बड़े जानलेवा गड्ढे हादसे को हर रोज न्योता दे रहे हैं। विदित हो कि 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे,प्रभू श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ दीपावली की तरह साफ सफाई अभियान शुरू हो गया तो वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी जिला बालौदा बाजार, रायपुर, बिलासपुर बाईं पास पहुंच मार्ग है साथ ही देवरी तनौद भुईगांव में महानदी किनारे लाल ईट भट्ठा होने से राखड से भरा भारी मात्रा भारी भरकम हाइवा का आवाजाही रहता है। इन दिनों बद से बत्तर हो होता जा रहा है। जिसमे आवागमन करने वाले राहगीर खासे परेशान नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत खोरसी में सड़क दोनों किनारे को नल जल योजना तहत ठेकेदार द्वारा पानी का पाईप लाइन बिछाई का काम कर रहा है क्षेत्र लगातार दो बारिश होने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया है। लिहाजा सड़क तालाब नुमा गढ्ढे में तब्दील हो चुका है। लेकीन जिम्मेदार विभाग अब भी मुखदर्शक बने हुए हैं ऐसा नही है की इसकी जानकारी जिम्मेदार विभाग को नही है उसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अपनी लापरवाही से बाज नही आ रहे हैं। इतना ही नही बल्कि पूर्व में छोटा गड्ढे थे जो आज के समय में गड्ढे की आकार भी बढ़ गए हैं जो हर समय हादसे को न्योता दे रहे हैं लेकीन इस ओर कोई ध्यान देने वाला नही है। विडंबना की बात यह है की जिम्मेदार विभाग को रोड खराब होने की सूचना कई बार अवगत कराया जा चुका है उसके बावजूद भी जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देना विभाग की उदाशीनता को दर्शाता है। ज्ञात हो की सबसे हैरान करने वाली बात यह है विधानसभा चुनाव के पुर्व में पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार द्वारा गड्ढों में डामर की परत बिछाएं जो दो माह में ही धुल में समा गया। जहां की रोड खराब है वही से साथ ही खोरसी मुख्य मार्ग पर हैंड़पंप का पानी सड़क के बीचों बीच खराब पानी बह रहा है जिससें आने जानें परेशानी हो रही है। इस तरह खचवा,डबरा रहे तो एक बड़ी समस्या निर्मित हो सकती देवरी मोड़ से तनौद भुईगांव जाने वाली मार्ग इन दिनो बदहाल होती जा रही है जिससे इन पर गुजरने वाले राहगीर अच्छे खासे परेशान नजर आ रहा है। जबकि जिम्मेदार विभाग के अफसर इसकी मरम्मत को लेकर अब तक ध्यान नही दे रहे हैं। इस मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण खास कर स्कूली बच्चे परेशान है,जगह जगह जानलेवा गड्ढे होने की वजह से बड़े वाहनों को संभालने में परेशानी बड़ जाती हैं। जबकि कई बार स्थिति ऐसी भी निर्मित हो जाती है कि राहगीर गिरकर चोटिल भी हो जाते है उसके बावजूद भी जिमेदार विभाग इस मार्ग की मरम्मत को लेकर ध्यान नही देना और न ही क्षेत्र तत्कालीन व निर्वात मान जनप्रतिनिधि ध्यान आकर्षित कर रहे हैं उनकी उदासीन रवैया को दर्शाता है।





