Site icon Grand Gumber News

सड़कों से हटेगा कब्जा, अब नहीं बख्शे जाएंगे अवैध गैरेज गौरव पथ से हुई कार्रवाई की शुरुआत, गाड़ियाँ जब्त, चेतावनी जारी

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन अब सख्ती के मूड में है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर शहर की सड़कों पर अवैध रूप से चल रहे गैरेज और सेकेंड हैंड गाड़ियों की दुकानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।कार्रवाई की शुरुआत गौरव पथ स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास से हुई, जहां एक गैरेज संचालक ने मुख्य सड़क पर कबाड़ और गाड़ियां खड़ी कर रखी थीं।

इससे ट्रैफिक में भारी बाधा हो रही थी और पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।एएसपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण कर सड़क घेरने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।ट्रैफिक पुलिस ने वहां से कई गाड़ियां हटाईं और मौके को अतिक्रमण मुक्त किया। अधिकारी साफ कर चुके हैं कि अब केवल चेतावनी नहीं, सीधी कार्रवाई की जाएगी।

पहले नोटिस देकर समझाइश दी गई थी, लेकिन अब नियम तोड़ने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।पुलिस प्रशासन का कहना है कि सड़कों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई दोबारा इस तरह की गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो उसका वाहन ज़ब्त होगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी होगी। अब शहर की हर सड़क होगी अतिक्रमण मुक्त, और ट्रैफिक व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर।

Exit mobile version