Site icon Grand Gumber News

सड़क किनारे कटपत्ती जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से नगद रकम और ताश की गड्डी जब्त की

थाना सिविल लाइन पुलिस ने ईमलीपारा मेन रोड किनारे कटपत्ती जुआ खेल रहे छह जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों के पास से 4760 रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद की गई। कार्रवाई जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा के तहत की गई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देश और एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगा रहे थे।पुलिस को देख कुछ आरोपी भागने का प्रयास भी करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता से सभी को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों में राजा खान, नितेश सोनी, ज्ञान शुक्ला, सचिन तिवारी, विक्की विश्वकर्मा और नरेश केंवट शामिल हैं। सभी आरोपी बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। अभियान के तहत अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ जिलेभर में सख्त कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version