
कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में हाथ में तलवार लेकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी जय प्रकाश मानिकपुरी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। तलवार जब्त करने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, लेकिन वह हथियार के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी के पास से 34 इंच लंबी लोहे की तलवार बरामद की गई।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों या संदिग्ध लोगों की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।




