Site icon Grand Gumber News

सड़क पर हंगामा : होटल के सामने कार-बाइक चालकों की बहस से जाम, राहगीर बने तमाशबीन,शहर में ट्रैफिक सुधार की कोशिशों के बीच बेपरवाह चालकों की हरकतें बढ़ा रहीं मुश्किलें

बिलासपुर शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में जहां पुलिस दिन-रात जुटी है, वहीं कुछ लापरवाह वाहन चालक अपने बेतुके रवैये से पूरे सिस्टम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला शिव टॉकीज चौक के पास होटल बल्ले बल्ले के सामने का है, जहां कार और बाइक सवार के बीच मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद सड़क जाम में तब्दील हो गया।

वीडियो में साफ दिखता है कि दोनों वाहन चालक सड़क के बीच ही बहस में उलझ गए, जिससे पीछे लंबी कतार लग गई और राहगीर परेशान हो उठे। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब शहर में ट्रैफिक अनुशासन सिखाने के अभियान चल रहे हैं, तो ऐसे मनमानी करने वालों पर कार्रवाई कब होगी।

Exit mobile version