Site icon Grand Gumber News

सड़क सुरक्षा पर पुलिस सख्त, ड्राइवरों को मिली नई हिदायतें,थकान, शराब और लापरवाही पर लगेगा अंकुश, सुरक्षित ड्राइवरों को सम्मान…

बिलासपुर :- बिलासपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने ट्रांसपोर्ट और परिवहन से जुड़ी सभी यूनियनों की विशेष बैठक ली। बैठक में ड्राइवरों को शराब सेवन से परहेज और वाहन चलाते वक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।लंबी दूरी के वाहनों में दो-दो ड्राइवर रखना अनिवार्य किया गया ताकि थकान में वाहन न चलाया जाए। ढाबा या होटल के सामने सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर भी सख्त रोक लगाने की हिदायत दी गई।ऐसे ड्राइवर जिन्होंने पिछले वर्षों में कोई दुर्घटना नहीं की है, उन्हें “बेस्ट ऑफ द बेस्ट” सम्मान और वेतन वृद्धि का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे अन्य चालकों को भी सुरक्षित ड्राइविंग की प्रेरणा मिलेगी।बैठक में ऑटो चालकों की अव्यवस्थित पार्किंग पर चिंता जताई गई। पुलिस ने यूनियनों को चेतावनी दी कि लापरवाह चालकों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नियमित चेकिंग में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version