Site icon Grand Gumber News

सड़क सुरक्षा माह के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बलौदाबाजार पुलिस बनी विजेता, यातायात व नशा मुक्ति का दिया संदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत भाटापारा के ग्राम खपराडीह क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता यातायात जागरूकता, साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्य से आयोजित की गई, जिसमें कुल 10 टीमों ने भाग लिया।फाइनल मुकाबला शिक्षक संघ बलौदाबाजार और पुलिस टीम बलौदाबाजार के बीच खेला गया। शिक्षक संघ ने टॉस जीतकर पुलिस टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 156 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए शिक्षक संघ की टीम 94 रन पर ऑलआउट हो गई और पुलिस टीम ने 62 रनों से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता एवं नगर पालिका अध्यक्ष भाटापारा अश्वनी शर्मा ने विजेता पुलिस टीम को ₹15,000 नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता शिक्षक संघ टीम को ₹8,000 नगद व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज कमलेश मरावी, बेस्ट बैट्समैन अनिल यादव, बेस्ट बॉलर श्याम पटेल और फाइनल के मैन ऑफ द मैच प्रीतम पाटले को पुरस्कार दिए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण की अपील की। इस अवसर पर ग्राम खपराडीह के नागरिकों को यातायात जागरूकता के तहत हेलमेट भी वितरित किए गए।

Exit mobile version