
सड़क सुरक्षा माह के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा बलौदा क्षेत्र में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में रेडियंट व महावीर कोल वासरी में ड्राइवरों एवं हेल्परों का आंखों और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य चालकों की फिटनेस जांच कर सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना रहा। इस दौरान यातायात नियमों के पालन, नशे में वाहन न चलाने, गति सीमा का ध्यान रखने तथा हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।




