Site icon Grand Gumber News

सड़क सुरक्षा माह में बिलासपुर यातायात पुलिस का बड़ा प्लान PPP मॉडल से शहर को सेक्टरों में बांटकर सुगम आवागमन की पहल

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत यातायात पुलिस बिलासपुर ने शहर में सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए PPP मॉडल पर आधारित कार्ययोजना लागू करने का संकल्प लिया है। इसके तहत शहर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित क्षेत्रों में सुधारात्मक और समाधानकारी कार्य किए जाएंगे।

योजना के अनुसार लक्षित सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने, नो-पार्किंग में सख्ती, निर्धारित पार्किंग व्यवस्था, विज्ञापन व ठेला-फेरी नियंत्रण, सड़क चिन्ह, जेब्रा क्रॉसिंग, साइन बोर्ड, गड्ढों की मरम्मत और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

प्रथम चरण में अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, लिंक रोड श्रीकांत वर्मा मार्ग से महिमा तिराहा और महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक तीन सेक्टर चिन्हित किए गए हैं। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और एनजीओ से यातायात मित्र व ट्रैफिक वार्डन बनकर सहयोग करने की अपील की है।

Exit mobile version