Site icon Grand Gumber News

सदगुरु का संदेश अमर है, जो पथ दिखाए ज्ञान का,जीव दया से जग जीते, मिट जाए अंधियान का। कुरीतियों से लड़ने को, हम सबने कदम बढ़ाए,कबीर का सत्य प्रकाश लिए, समाज नयी राह बनाए

श्री सदगुरु कबीर धर्म का कंसोल मिशन के तत्वाधान में एक दिवसीय श्री सदगुरु कबीर संत समागम समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में दामाखेड़ा, जहां पिछले 110 वर्षों से परंपरा स्थापित है, के सोलहवें निवेदित वंशाचार्य साहब का विशेष आगमन बिलासपुर में होगा। उनके आगमन को लेकर शहर के समस्त कबीरपंथी समाज में उत्साह का माहौल है।

इसी तैयारी को सुव्यवस्थित करने के लिए बिलासपुर कबीरपंथी समाज की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया।समारोह में कल्याणी योजना के साथ-साथ सदगुरु कबीर साहेब के मूल संदेश— जीव दया, आत्मा पूजा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन— पर विशेष चर्चा होगी। समाज में फैली बुराइयों को दूर करने तथा मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समागम में बड़ी संख्या में कबीरपंथी अनुयायी शामिल होंगे।14 दिसंबर को बिलासपुर आगमन के साथ ही परम आदरणीय परमपिता परमात्मा के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने के लिए शहर का कबीरपंथी समाज प्रथम स्वागत के लिए एकजुट होकर प्रतिनिधित्व करेगा। आयोजन समिति का कहना है कि यह समागम सामाजिक सद्भाव, आध्यात्मिक प्रेरणा और कबीर दर्शन के प्रसार का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Exit mobile version