Site icon Grand Gumber News

सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम है शिव पुराण: मुख्यमंत्री साय हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ जिले के ग्राम खम्हार में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, नैतिकता और समरसता को बल मिलता है।

यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में किया गया है।मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि छत्तीसगढ़ रामवन गमन की पावन भूमि है।

उन्होंने रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Exit mobile version