Site icon Grand Gumber News

समय पर काम नहीं करने वाले ठेकेदार होंगे टर्मिनेटपीडब्लूडी सचिव ने निर्माण कार्यों की सख्त समीक्षा

पीडब्लूडी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर कहा कि निर्धारित समय-सीमा में काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को डिग्रेड और टर्मिनेट किया जाएगा। उन्होंने मुख्य अभियंता को कार्यों की गुणवत्ता की सख्त मॉनिटरिंग और ई-ऑफिस से तेजी लाने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने बताया कि बस्तर परिक्षेत्र की कई सड़क और भवन परियोजनाएँ 60–90% तक पूरी हो चुकी हैं और दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक पूर्ण कर ली जाएंगी। सचिव ने समय पर निविदाएँ निकालने और शैक्षणिक भवनों को नए शिक्षा सत्र से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।

Exit mobile version