Site icon Grand Gumber News

समय पर खाद उपलब्ध, खेती में आई रफ्तार सरकारी योजनाओं से किसानों के चेहरे खिले, फसल की उम्मीदें बढ़ीं

जिले में किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने से खेती-किसानी में तेजी आ गई है। अच्छी बारिश के साथ खाद मिलने से किसानों में खुशी की लहर है और रोपा-बियासी का काम जोरों पर है। बिल्हा ब्लॉक के सेलर गांव के किसान जसबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्हें सोसायटी से समय पर खाद मिल गई, जिससे खेती में काफी मदद मिली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशि भी उनके लिए सहारा बनी है।इसी गांव के किसान रामकुमार पटेल ने कहा कि यूरिया, पोटाश और डीएपी पर्याप्त मात्रा में मिलने से बुआई समय पर हो गई है। उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। किसान पुष्पेंद्र कुमार पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और प्रशासन की तत्परता से किसानों में नया उत्साह है और इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है।

Exit mobile version