Site icon Grand Gumber News

समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, सचिव ने दी सख्त चेतावनी गुणवत्ता और तेजी पर जोर, सड़क मरम्मत दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य और अधीक्षण अभियंताओं को फील्ड पर जाकर कार्यों की मॉनिटरिंग करने, गुणवत्ता और टिकाऊ निर्माण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

डॉ. सिंह ने कहा कि विभागीय बजट का सदुपयोग करते हुए लोगों की सुविधा के लिए तेजी से कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने सड़क मरम्मत कार्य दिसंबर तक पूरा करने, सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली में लाने और प्रगतिरत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में रायपुर और दुर्ग परिक्षेत्र के प्रमुख अभियंता, अधीक्षण अभियंता समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version