Site icon Grand Gumber News

समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ अन्य मांगों को पूर्ण करने को लेकर शुक्रवार को “संयुक्त किसान मोर्चा” ने देश भर में किया धरना प्रदर्शन कर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी।

किसान आंदोलन के नाम पर एक बार फिर से देश में अराजकता फैलाने की कोशिशे तेज हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ उनकी अन्य मांगों को पूर्ण करने को लेकर शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर में धरना प्रदर्शन किया। बिलासपुर में भी गांधी चौक में संयुक्त किसान मोर्चा के इस धरना प्रदर्शन में केंद्र सरकार के के खिलाफ जमकर हमले किए गए। हालांकि ये वही लोग है जिन्होंने किसान हित में लाये गए तीन कानून को लागू नहीं होने दिया, जिससे किसानों की अधिकांश मांग खुद ब खुद पूरी हो जाती। अपनी असली मंशा और उद्देश्यों के अनुसार इन कथित किसानों ने आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

Exit mobile version