Site icon Grand Gumber News

समाचार प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से घर-घर पहुँची रोशनी,चांटीडीह निवासी अशोक साहू ने दो घरों में लगाए सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य…

बिलासपुर :- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने उपभोक्ताओं को बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार से ₹78,000 और राज्य सरकार से ₹30,000 तक की सब्सिडी मिल रही है, साथ ही 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली का प्रावधान भी है।चांटीडीह निवासी अशोक साहू ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने दो घरों की छत पर कुल 7 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगवाए हैं। उन्होंने बताया कि पहले बड़े संयुक्त परिवार होने के कारण उनका बिजली बिल काफी अधिक आता था, लेकिन अब सोलर पैनल से उत्पादन हो रही बिजली से दोनों घरों का बिल शून्य हो गया है।साहू ने बताया कि तीन किलोवाट पैनल की लागत ₹1,90,000 और चार किलोवाट की लागत ₹2,40,000 रही। इसमें उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से सब्सिडी प्राप्त हुई तथा उनकी पत्नी प्रीति साहू के नाम पर भी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। अब वे न केवल अपने घर की जरूरत पूरी कर रहे हैं, बल्कि ग्रिड को अतिरिक्त बिजली सप्लाई कर गर्व महसूस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस योजना में केवल एक बार निवेश करना होता है, जिसके बाद 25 वर्षों तक बिजली उत्पादन सुनिश्चित है। पैनल लगाने वाली कंपनी 5 साल तक नि:शुल्क सर्विसिंग भी देती है। यह योजना पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और बिजली में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version