Site icon Grand Gumber News

समाधान अभियान,305 मोबाइल रिकवर,45 लाख की संपत्ति मालिकों को वापस

बलौदाबाजार जिले में पुलिस द्वारा चलाए गए समाधान अभियान के तहत 305 खोए हुए मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 45 लाख से अधिक है। यह अभियान तकनीकी टीमों द्वारा विभिन्न जिलों और राज्यों में मिलकर सफलतापूर्वक चलाया गया। बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के नेतृत्व में, साइबर और सीसीटीएनएस टीम ने गुम मोबाइलों के लिए एक विशेष अभियान चलाया। टीम ने दिन-रात मेहनत करते हुए जिले के अलावा उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और बिहार से भी कई मोबाइल रिकवर किए। इन मोबाइलों के मालिकों को वापस किया गया, जिससे खोए हुए सामान की उम्मीद छोड़ चुके लोग राहत महसूस कर रहे हैं।समाधान कार्यक्रम के दौरान आज दोपहर पुलिस कम्युनिटी हॉल में मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को विश्वास दिलाना था कि उनका गुम हुआ सामान वापस मिल सकता है, और उन्होंने इस अभियान को निरंतर जारी रखने का भी वचन दिया।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आम जनता से अपील की कि यदि किसी को लावारिस मोबाइल मिलता है या कोई सस्ते में मोबाइल बेचने का प्रयास करता है, तो उसे पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी कहा कि अपने मोबाइल को सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि किसी भी गलत इस्तेमाल से बचा जा सके। अभियान में विशेष योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों, जैसे प्रधान आरक्षक विनोद सिंह, आरक्षक सूरज राजपूत, प्रशांत दीवान और अन्य ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यह अभियान पुलिस की तत्परता और मेहनत को दर्शाता है, जो जनता की सुरक्षा के लिए लगातार कार्यरत है।वहीं इनके मेहनत के बल बुते पर ही गुमे हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल गए।

Exit mobile version