Site icon Grand Gumber News

सम्बलपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, ट्रेनों के रूट में बड़ा बदलाव 31 अगस्त तक वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें, यात्री हो रहे बेहाल

पूर्वी तटीय रेलवे अंतर्गत सम्बलपुर स्टेशन पर जारी यार्ड रीमॉडलिंग के कारण ट्रेनों के संचालन में बड़ा फेरबदल किया गया है। 1 जुलाई से 31 अगस्त तक BAY-LINE, लोको रिवर्सल लाइन और सैलून साइडिंग पर संरचना सुधार कार्य किया जा रहा है। इस वजह से कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है और कुछ ट्रेनें रद्द भी की गई हैं, जिससे चल रही गाड़ियों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।रेलवे प्रशासन ने भुवनेश्वर, पुरी, जोधपुर, अमृतसर, विशाखापत्तनम और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलने वाली ट्रेनों को सम्बलपुर सिटी व सरला जंक्शन होते हुए वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। जैसे कि भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस 3 जुलाई से 28 अगस्त तक, और पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस 1 जुलाई से 26 अगस्त तक डायवर्टेड रूट से चलेगी। हीराकुंड एक्सप्रेस भी चयनित तिथियों में डायवर्ट की गई है।यात्रियों को इस बदले हुए रूट और भीड़भाड़ के चलते खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। जनरल और स्लीपर कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह असुविधा अस्थायी है और यार्ड रिमॉडलिंग पूरा होने के बाद रेल संचालन में सुगमता और रफ्तार दोनों देखने को मिलेगी।

Exit mobile version