
समस्त तेलुगु समाज बिलासपुर द्वारा रविवार शाम रेलवे एन.ई. इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन उन विशिष्ट जनों के सम्मान हेतु था जिन्होंने समाज की प्रतिष्ठा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व पार्षद एवम कोरबा विधानसभा प्रभारी व्ही. रामा राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें पहचान कर मंच देने की। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक, संगठित और प्रेरित करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की महती आवश्यकता है। यह मंच समाज के युवाओं को अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने और समाज के लिए कार्य करने की दिशा देता है। उन्होंने सभी आयोजकों और उपस्थित जनों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की सफलता की कामना की।मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि समाज के सामान्य कार्यकर्ता जब ऐसे मंचों से सम्मानित होते हैं, तो यह गौरव का क्षण होता है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में तेलुगु समाज की उपस्थिति न केवल प्रभावशाली है, बल्कि समाज की संगठित शक्ति भी यहां दिखाई देती है। राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में समाज का योगदान सराहनीय है। उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

नगर निगम बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी ने कहा कि वह स्वयं तेलुगु समाज से संबंध रखती हैं और समाज द्वारा दिए गए सम्मान को वह एक बड़े दायित्व के रूप में स्वीकार करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता और सांस्कृतिक चेतना में है, जिसे हमें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना होगा। महापौर ने कहा कि वे सदैव समाज के लिए समर्पित रहेंगी और इस प्रकार के आयोजनों में तन-मन-धन से सहयोग करती रहेंगी।अतिथियों ने अपने वक्तव्यों में समाज की संस्कृति, योगदान और भावी योजनाओं की चर्चा की। दोनों अतिथियों ने समाज को एकजुट रहने और अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम से हुई। इसके पश्चात समाज की विभिन्न इकाइयों जैसे तेलुगु समाज स्कूल समिति, श्री बालाजी मंदिर समिति, श्री राम नवमी समिति, श्री सोलापुर माता पूजा समिति आदि द्वारा समाज के विकास में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई। मंच से सम्मानित अतिथियों को शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट किए गए।

व्ही रामा रावइस गरिमामयी अवसर पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास राव मद्दी, बिलासपुर नगर निगम की महापौर एल. पद्मजा, डायरेक्टर डॉ. जीएस पटनायक, एवं सीनियर डायरेक्टर डॉ. अरुण पटनायक को समाज की ओर से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर माहौल को जीवंत कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गूंज से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।एम्बियन्स :- सांस्कृतिक कार्यक्रम वीओ :- समारोह का समापन सामूहिक भोज और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में तेलुगु संयुक्त समाज का विशेष योगदान रहा। यह समारोह न केवल सम्मान का अवसर था, बल्कि यह समाज की एकता, प्रेरणा और भविष्य की दिशा को सशक्त करने का संदेश भी बन गया।इस दौरान कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए और गौरवशाली क्षणों के साक्षी बने।




