Site icon Grand Gumber News

सरकंडा के बसोड़ मोहल्ले में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम का विरोध तनाव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, हालात नियंत्रित

निगम आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को सरकंडा क्षेत्र के बसोड़ मोहल्ले में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही निगम का अतिक्रमण दस्ता अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू करने लगा, मोहल्ले के लोगों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया।विरोध के दौरान स्थानीय लोगों और निगम अमले के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलाया गया।स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई और भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वर्षों से इस इलाके में रह रहे हैं और अचानक की गई कार्रवाई से वे आक्रोशित हैं। वहीं नगर निगम प्रशासन का कहना है कि आयुक्त के आदेशानुसार अवैध अतिक्रमण हटाना जरूरी है। निगम का यह भी कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण और नशे के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version