Site icon Grand Gumber News

सरकंडा क्षेत्र के स्वर्णिम इरा कॉलोनी में देर रात इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने से महिला और बच्चे के झुलसे चेहरे।

बिलासपुर सरकंडा क्षेत्र के स्वर्णिम इरा कॉलोनी में रात करीब 11:00 बजे इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लग गई। धमाके के बाद लगी आग से घर का सामान भी जल गया। वही इलेक्ट्रिक व्हीकल के बाजू में खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आने से जल गई। आग लगने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मोहल्ले वालों ने पानी और रेत से आग को काबू किया। वही आग इतनी तेज थी कि घर वाले पीछे के दरवाजे से बाहर निकल कर अपनी जान बचा पाए। बावजूद इसके महिला और बच्ची का चेहरा आग से झुलस गया। मोहल्ले के लोगों ने सतर्कता से परिवार वालों की जान बचाई।

Exit mobile version