Site icon Grand Gumber News

सरकंडा थाना अंतर्गत अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए तीन सुने मकानो से नगद,आभूषण, मोबाइल के अलावा 3 बाइक भी चुरा लिया।

सरकंडा थाना अंतर्गत अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए तीन सुने मकानो से नगद,आभूषण, मोबाइल के अलावा 3 बाइक भी चुरा लिया।

सरकंडा पुलिस चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है। चोर सरकंडा विवेकानंद नगर स्थित निर्मला पांडे के सुने मकान में दबिश देकर सोने चांदी के गहने,सीसीटीवी डीवीआर सहित तकरीबन डेढ़ लाख रुपये का माल लेकर चंपत हो गए।इसी तरह चोरों ने खमतराई सिद्धि विहार स्थित आदिम जाति विभाग के कर्मचारी छेलन रात्रे के घर घुसकर घर से सोने चांदी के गहने और समान सहित 2 लाख के समान पर अपना हाथ साफ कर दिया।तीसरी घटना देवनन्दन नगर निवासी आयुष साव के घर मे घटित हुई।बताया जा रहा है इनका मोबाइल घर से किसी ने चुरा लिया।सुने मकानों में दबिश के बाद चोर राजकिशोर नगर,स्वर्ण रेसीडेंसी और सत्या शो रूम के पास खड़ी अलग अलग तीन मोटरसाइकिल चुरा कर ले गए।पुलिस हमेशा की तरह सभी चोरी के मामले में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

Exit mobile version