Site icon Grand Gumber News

सरकंडा पुलिस का एक्शन : बैराज के पास उपद्रव मचाने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार चाकू लहराने वाले आरोपी पर आर्म्स एक्ट, अन्य पर प्रतिबंधक धाराओं में कार्रवाई

सरकंडा थाना पुलिस ने छठ पर्व से पहले क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शिवघाट बैराज के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले एक आरोपी समेत 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी कान्हा रजक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में टीआई निलेश पांडेय की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी कान्हा रजक को बटनदार चाकू के साथ पकड़ा गया, जबकि उसके साथ महावीर नेताम, रिगु ठाकुर, राज पाली, सागर काले, लक्की यादव और लक्की साहू उपद्रव करते हुए गिरफ्तार किए गए।पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। सरकंडा पुलिस ने चेतावनी दी है कि बदमाश प्रवृत्ति के लोगों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version