Site icon Grand Gumber News

सरकंडा पुलिस का कड़ा एक्शन ,शराब के लिए हुई मारपीट के आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर :- सरकंडा थाना क्षेत्र में बलराम सिंह और उनके दोस्त के साथ मारपीट की घटना हुई। आरोपी सहिल यादव उर्फ छोटू और दो नाबालिकों ने शराब के लिए पैसे मांगते हुए विवाद किया और सब्जी काटने वाले चाकू से पीठ पर वार किया।घटना के बाद पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की। आरोपी सहिल यादव और उसके साथी नाबालिक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर विधिवत् जप्त किया गया।एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश और एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। दोनों आरोपी अब न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version