
बिलासपुर :- सरकंडा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने मारपीट, चाकू-तलवार दिखाकर धमकी और घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगाने जैसी वारदातें कीं।पहले मामले में संतोष आहुजा से विवाद कर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी घटना में इंस्टाग्राम पर जवाब नहीं मिलने की रंजिश में हिमेश साहू और उसके साथी ने पल्सर बाइक को आग के हवाले कर दिया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोह. शोएब, अमन सोनकर, हिमेश साहू और दीनू साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चाकू और तलवार भी बरामद हुई।सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और क्षेत्र में जुलूस निकालकर कड़ा संदेश दिया गया कि सरकंडा क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।




