Site icon Grand Gumber News

सरकंडा पुलिस का प्रहार, धारदार चाकू लहराने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर :- सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अशोक नगर चौक बिरकोना रोड पर दो युवक धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे थे।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और चिराग उर्फ देव द्विवेदी और सूरज यादव को पकड़ा। दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए।पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और अभियान चलाए जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version